Hindustanmailnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

अपने खास प्रशासनिक मुखिया को दूसरी बार सेवावृद्धि की तैयारी में शिवराज

भोपाल। अपने चौथे कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने खास और करीबी मुख्य सचिव इकबालसिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार बढ़वाने की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवा अवधि छह माह बढ़ाने पर लगभग सभी स्तर पर सहमति है। अब केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। प्रस्ताव 31 मई से पहले भेजा जाएगा, क्योंकि 31 मई को उनकी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। नवंबर-2022 में बैंस की अर्द्धवार्षिकी आयु पूरी हो चुकी है। सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दी गई थी। उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सरकार की योजनाओं को मुख्य सचिव इकबालसिंह बैंस क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल भी अच्छा है। पिछले माह कुछ कलेक्टरों के स्थानांतरण में उनकी पसंद को महत्व दिया गया था।
सेवावृद्धि देने से पहले जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ- 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, पर केंद्र उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब उन्हें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है और चुनावी वर्ष में सरकार कोई प्रयोग भी नहीं करना चाहती है।
बसंत प्रताप सिंह को भी मिल चुकी है सेवावृद्धि- यही कारण है कि मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को छह माह की सेवावृद्धि और दिलवा सकते हैं।

अपने खास प्रशासनिक मुखिया को दूसरी बार सेवावृद्धि की तैयारी में शिवराज Read More »

शिवराज बोले- रतलाम लाएंगे नर्मदा का पानी:कहा- बहनों कमलनाथ से सावधान रहना, 1374 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम में लाडली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए नर्मदा का पानी रतलाम लाने का ऐलान किया। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए लोगों को कमलनाथ से सावधान रहने के लिए कहा। सीएम ने कार्यक्रम में पहुंचते ही मंच संभाला। रैंप पर चलते हुए लाडली बहनों के लिए गीत भी गुनगुनाया। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद बहनों पर फूल फेंककर उनका स्वागत किया।

शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को आवास अधिकार पत्रों का वितरण किया। शिवराज ने यहां बहुप्रतीक्षित गोल्ड कॉम्प्लेक्स, दो सिटी फोरलेन के भूमि पूजन के साथ ही 1374 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।

सीएम बोले- बेटियों के साथ अन्याय न हो, इसलिए लाडली बहना योजना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मामले में जिले के लोगों ने जब-जब जो कहा, वो करके दिया। मैं अहसान जताने नहीं आया। ये मेरा फर्ज है। मेरा धर्म है। रतलाम में मेडिकल कॉलेज की मांग की गई। 1965 के बाद यहां कॉलेज नहीं खुला था। हमने कॉलेज खोलकर दिखाया। लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी में क्रांतिकारी योजना है। यह योजना कैसे दिमाग में आई, वो कहना चाहता हूं। बचपन से मैंने गांव में, घर में बेटियों के साथ अन्याय होते देखा था। बेटा होने पर घर में खुशियां मनाई जाती थीं। बेटी होने पर मां तक का चेहरा उतर जाता था। कहते थे कि बेटे की बात ही कुछ और है। बेटे को बुढ़ापे की लाठी कहते थे। जब नया जमाना आया। पता चल जाता कि गर्भ में बेटी है, तो मार देते थे।

शिवराज बोले- रतलाम लाएंगे नर्मदा का पानी:कहा- बहनों कमलनाथ से सावधान रहना, 1374 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights