Hindustanmailnews

100 करोड़ का घर, 7 करोड़ की वैनिटी वैन:पुष्पा के बाद हाईएस्ट पेड एक्टर बने अल्लू अर्जुन, 4 गुना तक बढ़ी फीस

पुष्पा राज… मैं झुकेगा नहीं साला। इस डायलॉग और फिल्म से पैन इंडिया स्टार का खिताब जीतने वाले अल्लू अर्जुन का आज 41वां बर्थ-डे है। फिल्मी परिवार में जन्मे वो सुपरस्टार राम चरण के कजिन हैं। बचपन से ही फिल्मी माहौल में रहे अल्लू 3 साल की उम्र में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में आ गए थे।

लैविश लाइफ की वजह से भी वो सुर्खियों में बने रहते हैं। 360 करोड़ की संपत्ति के मालिक अल्लू के पास 7 करोड़ की वैनिटी वैन है। वो परिवार के साथ 100 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं।

2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा का सीक्वल पुष्पा 2 इस साल रिलीज होने वाली है। इसके लिए अल्लू ने 125 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। इस फीस के बाद अल्लू पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। पहले पार्ट के लिए उन्होंने 40 करोड़ फीस ली थी।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights