Hindustanmailnews

नायब सैनी आज हरियाणा मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोआ, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे। नायब सैनी के साथ 13 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीरसिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीरसिंह यादव, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्णकुमार बेदी का नाम शामिल है। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि शपथ के लिए खुद नायब सैनी ने फोन किया।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights