Hindustanmailnews

बेटे अकाय के साथ व्यस्त हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्म उद्योग की ख्यात अभिनेत्री हैं। अनुष्का ने अभिनय का सफर 2008 में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरू किया, जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बाद उन्हें श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए काफी सराहा गया। दोनों ही फिल्मों ने इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया। अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था। अनुष्का विराट के परिवार में फरवरी में फिर किलकारी गूंजी है। ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना। एक्ट्रेस ने लंदन में बेटे अकाय को जन्म दिया। मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया से थोड़ा दूर हो गई हैं और अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मीं और पली-बढ़ी अनुष्का को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और वे मॉडलिंग में कॅरियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचीं। उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर हैं और मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। बड़े भाई कारनेश जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights