Hindustanmailnews

12 साल के कॅरियर में आलिया ने दी 12 हिट फिल्में

अभिनेत्री आलिया भट्ट टाइम मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गई हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, #टाइम100 का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपके दयालु शब्दों के लिए सबसे प्यारे #टॉमहार्पर को धन्यवाद। ध्यान रहे कि 12 साल के कॅरियर में आलिया ने 12 हिट फिल्में दी हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता महेश भट्ट जाने-माने फिल्ममेकर और मां सोनी राजदान बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सोनी महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन हैं। आलिया ने 2012 में ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर’ से डेब्यू किया। 2014 में फिल्म हाईवे में काम किया। इसके बाद आलिया ने 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जैसी फिल्में कीं और धीरे-धीरे यंग जनरेशन फैंस की फेवरेट बन गईं। 2021 में आलिया के कॅरियर के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक गेम चेंजर मूवी साबित हुई। क्यूट सी दिखने वाली आलिया भट्ट को एक खतरनाक लेडी डॉन के किरदार में सोचना मुश्किल था। आलिया ने कमाल कर दिखाया और वो कामयाबी की नई बुलंदी पर पहुंच गईं। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। आलिया ने 2023 में हर्ट आॅफ स्टोन से हॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के डायरेक्टर टॉम हार्पर ने टाइम मैगजीन में आलिया के बारे में कहा कि वे दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights