शहर के यातायात को सुधारने के लिए विभिन्न प्रकार के अभियानों की कवायद यातायात पुलिस और प्रशासन द्वारा की जाती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई खास सुधार दर्ज नहीं किया गया है। शुक्रवार शाम को बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर इंफिनिटी बिल्डिंग में कोई आयोजन था। इस आयोजन में आए लोगों ने चौराहे पर बाइक खड़ी कर दी। जिसके चलते ट्रैफिक जाम होने लगा। सर्विस रोड पर पहले से ही कई वाहन खड़े थे जिसके चलते यातायात काफी बाधित रहा। यहां आए दिन इस प्रकार की समस्या रहती है।
आयोजक की गलती
यातायात पुलिस और नगर निगम द्वारा वहां खड़े वाहनों के चालान काटे गए। अजय कुमार यादव ने बताया की इंफिनिटी के आॅर्गनाइजर की गलती हैं। गार्ड बाहर बैठा है, उसके बावजूद लोग गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। उनको मना करना चाहिए कि पार्किंग स्थान पर गाड़ी को पार्क करें।