Hindustanmailnews

‘जमना’ फिर बनी मां…दिया तीन शावकों को जन्म‘जमना’ फिर बनी मां…

इंदौर। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में छह महीने के भीतर तीसरी मर्तबा नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजीं। सफेद बाघिन सुंदरी और शेरनी मेघा के बाद कल सुबह बाघिन जमना ने तीन शावकों को जन्म दिया। नौ वर्षीय जमना चौथी बार मां बनी है। इन्हें मिलाकर अब चिड़ियाघर में बाघों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। रविवार होने की वजह से जमना और नन्हें शावकों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, जमना और शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights