Hindustanmailnews

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर आई नन्हीं परी

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने दूसरी बार पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘हम प्रिसेंस आॅरा का वेलकम करते हैं।’
41 साल के युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने पिछले साल जनवरी में ही दोनों के पहले बच्चे को जन्म दिया था। युवराज और हेजल कीच की शादी 2016 में हुई थी।
आॅरा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की
युवराज सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नवजात की फोटो शेयर की। फोटो में उनकी पत्नी हेजल और उनकी गोद में बेटा ओरियन भी था। तस्वीर के साथ युवराज ने लिखा, ह्यरातों की नींदें खराब होना अब और खुशनुमा हो गया, हम हमारी प्रिसेंस आॅरा का स्वागत कर अपने परिवार को कम्प्लीट करते हैं। आॅरा शब्द का मतलब- वो इंसान जिसमें ऐसे विशेष गुण हों, जो उसके अलग होने का आभास कराए। आॅरा का मतलब प्रभामंडल भी होता है, इसे हिंदी में आभा भी कहते हैं।
25 जनवरी को पहली बार पिता बने थे युवी
युवराज सिंह पिछले साल 25 जनवरी को पहली बार पिता बने थे। उनकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था, जिसका नाम दोनो ने ओरियन रखा। ओरियन तारों के समूह को कहते हैं। युवराज ने ओरियन के बारे में बताया था, ओरियन एक तारों का समूह हैं और पेरेंट्स के लिए उनका बच्चा ही उनका तारा है।
2016 में युवराज-हेजल
की शादी हुई
युवराज सिंह ने 30 नवंबर, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी। दोनों ने सिख रीति-रिवाज से चंडीगढ़ में शादी की। दिल्ली में दोनों ने रिसेप्शन रखा और गोवा में पार्टी दी थी।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights