Hindustanmailnews

मोदी के नेतृत्व में देश में आई नई डिजिटल क्रांति : डॉ. सिंह……….

चंद्रयान-3 की सफलता से गद्गद् केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि करीब 600 करोड़ रुपए की किफायती लागत वाले चंद्रयान-3 मिशन की लागत अंतरिक्ष और चंद्रमा के विषय पर बनने वाली किसी हॉलीवुड फिल्म से भी कम है। प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंदौर में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय ई-गर्वनेंस सम्मेलन के समापन में भाग लेने के बाद सांसद शंकर लालवानी द्वारा आयोजित चंद्रयान-3 पर प्रबुद्धजनों और पत्रकारों से चर्चा की ।
उन्होंने बताया कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के प्रयोग गुरुवार से शुरू हो गए हैं जो आगामी 14 दिन चलने हैं। ये प्रयोग चंद्रमा के बारे में नए वैज्ञानिक अनुसंधानों की जमीन तैयार करेंगे। चंद्रमा पर आॅक्सीजन और हाइड्रोजन की उपस्थिति की परख के साथ हमें इस प्रश्न का संभावित उत्तर मिल सकता है कि चंद्रमा पर मानव जीवन की संभावना है या नहीं? यह बात अन्य देशों के चंद्रमा अभियानों से एकदम अलग होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा अमेरिका ने भले ही नील आर्मस्ट्रांग के रूप में पहले मानव को 1969 में चांद पर उतारा था, लेकिन इसकी सतह पर पानी होने का प्रमाण भारत का चंद्रयान-1 ही लेकर आया था। मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सूचना प्रौद्यागिकी के क्षेत्र में नवाचार करने वाले राज्यों, जिलों और अन्य संस्थाओं को पुरस्कृत भी किया। कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नयी डिजिटल क्रांति हुई है। इस क्रांति ने सुशासन को नया रूप दिया है। डिजिटल क्रांति के फायदे कोविड काल में दिखाई दिये।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights