Hindustanmailnews

22.94 करोड़ टैक्स वसूलने के लिए सहारा सिटी की 1.8 हैक्टेयर जमीन होगी नीलाम

इंदौर। आर्थिक संकट से जूझ रहे और लेनदारों से परेशान इंदौर नगर निगम ने अब अपना खाली खजाना भरने के लिए कड़ा एक्शन लेते हुए बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसा है। निगम ने 22 करोड़ 94 लाख रुपए बकाया टैक्स वसूलने के लिए बायपास बिचौली मदार्ना स्थित सहारा इंडिया होम्स की सम्पत्ति बेचने का फैसला लिया है। 26 मार्च को सहारा की कुल 31 हेक्टेयर संपत्ति में से निगम 1.8 हेक्टेयर यानी 18066.46 वर्गमीटर रिक्त भूखंड नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। आर्थिक संकट से अपने को उभारने के लिए नगर निगम अब एक्शन मोड़ में है। नवागत निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बड़े बकायादारों की सम्पत्ति कुर्क और नीलाम करने के निर्देश दिए है। निगम ने तय किया है कि बकाया टैक्स की वसूली में किसी भी प्रकार ढिलाई नही दी जाएगी और सख्ती से वसूली की जाएगी। इसी कड़ी में निगम पहली बङी कार्रवाई करने जा रहा है। सहारा इंडिया सिटी होम्स की संपति को नीलाम करने की तैयारी करली गई है।
निगम अपर आयुक्त राजस्व अभिलाष मिश्रा के अनुसार आयुक्त शिवम वर्मा के निदेर्शानुसार राजस्व की बकाया राशि होने पर बकायादारों के विरूद्ध जब्ती व कुर्की के साथ ही नीलामी भी की जा रही है। इसी क्रम में झोन क्रमांक 19 अंतर्गत स्थित संपति सहारा इंडिया कमर्शियल कॉपोर्रेशन लिमिटेड सहारा सिटी होम्स पता सर्वे 167 से 187 तक ग्राम बिचौली मदार्ना बायपास रोड (क्षेत्रफल 18066.46 वर्ग मीटर रिक्त भूखण्ड) पर बकाया राशि 22 करोड 94 लाख रुपए से अधिक होने पर पूर्व में कुर्की की कार्यवाही की गई थी। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत उक्त संपति पर झोन राजस्व विभाग में निगम देय संपतिकर एवं अन्य कर की राशि बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। जो जैसा है, जहां हैं के आधार पर दिनांक 26 मार्च 2023 को नीलामी की कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। अपर आयुक्त मिश्रा के अनुसार रिक्त भूमि की कीमत कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार 30 करोड़ रुपए है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights