Hindustanmailnews

ऋषभ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। आईपीएल 2024 से ऋषभ पंत क्रिकेट में वापसी करेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी होंगे। ऊउ के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने इसकी घोषणा की। पंत 14 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस कारण वे 2023 सीजन भी नहीं खेल सके थे। ऋषभ की जगह 2023 सीजन में आॅस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की थी। पिछले हफ्ते ही पंत को ठउअ से फिटनेस क्लियरेंस मिला है। पार्थ जिंदल ने कहा- हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता ने हमेशा उनके क्रिकेट ब्रांड को स्थापित किया है। मैं एक बार फिर हमारी टीम के लिए उनकी वापसी का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि हम नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पंत के विकेटकीपिंग करने पर संशय अभी बना हुआ है। पार्थ जिंदल या टीम मैनेजमेंट में से किसी ने भी पंत के विकेटकीपिंग करने पर कोई बात नहीं की है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights