Hindustanmailnews

राघवेंद्र सिंह बने प्रमुख सचिव

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। खनिज विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रमुख सचिव नियुक्ति किए गए हैं। शुक्रवार देर रात सरकार ने उनका आदेश जारी किया। डॉ. यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला फेरबदल है। राघवेंद्र सिंह 1997 बैच के आईएएस हैं। वे 1994 बैच के मनीष रस्तोगी की जगह लेंगे। रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल में 3 साल 10 महीने तक उनके प्रमुख सचिव रहे। डॉ. यादव के सीएम पद की शपथ लेने के 2 दिन में ही उन्हें हटाकर बिना विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया है। हाल ही में रस्तोगी ने खुद भी पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी। राघवेंद्र सिंह को लोकसेवा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शिवराज सरकार में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव रहे राघवेंद्र को विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरित करके खनिज विभाग की जवाबदारी दी गई थी।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights