Putin Cardiac Arrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डिएक अरेस्ट आया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि वह अपने कमरे में गिरे हुए मिले थे। पढ़ें रिपोर्ट…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर काफी दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है। पुतिन को उनके कमरे में गिरा पाया गया। उनके गार्डों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना रविवार शाम 22 अक्टूबर की बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना की अधिकारिक पुष्टि क्रेमलिन के द्वारा नहीं की गई है।
पुतिन को कार्डियक अरेस्ट की खबर सही या गलत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से गिरने की आवाज सुनी। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के कमरे में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे थे और खाने के साथ एक मेज भी उलटी पड़ी हुई थी। पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठन से जूझ रहे थे और अपनी आंखें घुमा रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया और 71 साल के राष्ट्रपति को अपार्टमेंट में बने एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां पर उनकी गहनता से जांच की जा रही है।
पुतिन की सेहत को लेकर अटकलें
पुतिन का स्वास्थ्य पश्चिमी मीडिया में काफी अटकलों का विषय रहा है, खासकर तब से जब उनकी सेना ने पिछले साल यूक्रेन पर हमला किया था। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में चीन का दौरा करने वाले व्यक्ति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल था। इसी तरह का दावा अप्रैल माह में किया गया था कि पुतिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनकी सर्जरी की गई है।